मंजिल को पाना है आसान कविता | Motivational Hindi poem



मंजिल को पाना है आसान कविता | Motivational Hindi poem 
Written✍ by super CM

तेरे सामने है तेरा मुकाम

चल कर तो देख रही

मंजिल को पाना है आसान

यह दुनिया दे चाहे ताने हजार

तू कर नहीं सकता,

आगे बढ़ नहीं सकता,

यहीं रुक जा तू है बेकार

अब तुझे इस दुनिया को ,

शख्स नहीं "शख्सियत" बनकर दिखाना है

तुझे पत्थर नहीं ,

हाड़ बन जाना है

कर मेहनत और बन आसमान

आग है तेरे दिल में 

तू अब बन महान

तेरे सामने है तेरा मुकाम

चल कर तो देख रही

"हर मंजिल को पाना है आसान"

कलम कागज कभी उठाया नहीं

और चले हमारे लिए कानून बनाने

यह करो यह मत करो चले हमें सिखाने

मत सुन  इनकी बातें

उठ खड़ा हो और कर कुछ काम

कोई साथ हो ना हो तेरे

चल तू आगे क्योंकि

साथ खड़ा तेरे, तेरा भगवान

तेरे सामने है तेरा मुकाम

चल कर तो देख राही

तेरे साथ खड़ा है तेरा भगवान

 ➡Motivational poem प्रयास

➡ प्रेरणा कविता