समय का महत्व कविता | Importance of time poem in hindi | Value of time poem
हिंदी कविता|समय का महत्व|importance of time|Hindi poem
मत करो बर्बाद अपने आप को
यह बार-बार सिखाती है।
पल-पल समय निकल रहा है,
जो करते मेहनत,
उनका भविष्य संवर रहा है।
जो नहीं करते कुछ भी,
उनका भविष्य बिखर रहा है।
एक बात सुन लो !
वक्त के साथ मनुष्य को चलना पड़ता है।
वक्त मनुष्य के अनुसार नहीं चलता है,
घड़ी हमें समय बताती है ।
क्या किया भला और बुरा ?
हमें आईना दिखाती है।
एक रोशनी के साथ हर रोज,
एक सूरज निकलता है।
लेकिन ! जो चले वक्त के साथ,
वही फूल जैसा खिलता है।
वक्त को खोना मेरी फितरत में नहीं ह,
सी.एम. ने यह बात न जाने कितनों को कही है।
वक्त दोबारा लौटकर नहीं आने वाला,
कोई तुम्हें बार-बार नहीं बताने वाला।
जरा सोच कर देखो गहराई में,
वक्त की कीमत का पता चल जाएगा।
वरना इस कल-कल के चक्कर में आज भी निकल जाएगा,
घड़ी हमें समय बताती है ।
written by -copyright©Super C.M. all rights reserved