कविता रास्ते | Hindi poem path
छोटा हमारा मकान है
हम अकेले हो और रास्ते हमारे सुनसान हैं
चारों ओर शोर है
क्या करें हम बुराई यहां घनघोर हैं
थोड़े से नहीं बहुत अलग है हम औरों से
एक तरफ घर की परेशानी
दूसरी तरफ हमारा आलस
फंस गए हम दोनों और से
लेकिन हम डरेंगे नहीं
क्योंकि प्रकृति के बच्चे हैं हम
उस ईश्वर के बच्चे हैं हम
ऐसी परेशानियों से मरेंगे नहीं
कर काम तू तेरे साथ भगवान है
छोटा हमारा मकान है
हम अकेले और रास्ते हमारे सुनसान हैं
कहने को हमारे रास्ते सुनसान हैं
लेकिन असल में हम पीछे
और बाकी हूं मैं बढ़ने के लिए घमासान है